रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के खाते में आयेगी राशि
रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के खाते में आयेगी राशि
रक्षाबंधन के दिन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि आपके खाते में भेजी जायेगी. उक्त बातें गढ़वा जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने रमकंडा में ग्रामीणों से कही. वह सोमवार को रमकंडा में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में रमकंडा पंचायत भवन पहुंचे थे. उपस्थित महिलाओं से उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में झामुमो की सरकार रहेगी, तब तक खाते में एक हजार की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने कहा कि इस योजना के लिए भीड़ देखकर इसकी समय सीमा बढ़ा कर 15 अगस्त कर दी गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए