मिथिलेश ठाकुर ने रोड शो कर जनता से मांगा आशीर्वाद
मिथिलेश ठाकुर ने रोड शो कर जनता से मांगा आशीर्वाद
सोमवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा में रोड शो किया. इसमें समर्थकों की काफी भीड़ देखी गयी. इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पर फूलों की वर्षा कर श्री ठाकुर का स्वागत किया. सोमवार को दोपहर बाद गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान (टाउन हॉल) से शुरू रोड शो रंका मोड़, मेन रोड, मझिआंव मोड़, बस स्टैंड, सोनपुरवा व पुरानी बाजार सहित पूरा शहर भ्रमण करते हुए रंका मोड़ पहुंचकर समाप्त हो गया. इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर, उनकी पुत्री सृष्टि ठाकुर व सौम्या ठाकुर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लोगों से श्री ठाकुर को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए