अल्पसंख्यकों ने भी ली भाजपा की सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों ने भी ली भाजपा की सदस्यता

विज्ञापन

पूर्व विधायक सह भाजपा नेता सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने भाजपा द्वारा आयोजित पथ सभा कार्यक्रम के दौरान गढ़वा ग्रामीण मंडल के कोरवाडीह में झामुमो व राजद छोड़कर भाजपा में शामिल होनेवाले लोगों को माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जैसे मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता फिर से मोदी सरकार को लायेगी. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग तरह-तरह से लोगो को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन जनता महागठबंधन में शामिल झामुमो, राजद व कांग्रेस का चाल व चरित्र समझ चुकी है. झामुमो सरकार में बैठे मंत्री का नौकर भी राजा बन बैठा है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही देश में खुशहाली लायेगी. इसलिए 13 मई को बूथ पर जायें एवं बीडी राम को वोट देकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, राजकुमार मधेशिया, विकास तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय व दीपक चौधरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

पार्टी में शामिल होने वाले : शामिल होनेवालों में शमीम अंसारी, आदिल अंसारी, रहमतुल्लाह अंसारी, जाकिर हुसैन अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, बहिसन अंसारी, सुजापत अंसारी, क्युम अंसारी, सहादत अंसारी, खताब अंसारी, युनुस अंसारी, संतोष कुमार, राकेश कुमार, मंजर अंसारी, मुंद्रिका राम, नंददेव राम, हमदुल्ला अंसारी, अब्दुल मजीद अंसारी, मोजाहिद अंसारी, इंताबुद्दीन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, पिंकी देवी, सकरतीया देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, कलावती देवी, सरस्वती देवी व निर्मला कुमारी शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola