जांच में कम मतदान की वजह निकला पलायन

Updated:
विज्ञापन

जांच में कम मतदान की वजह निकला पलायन

विज्ञापन

गत दिनों संपन्न लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र पर मतदान का प्रतिशत काफी कम होने का कारण पता लगाने कांडी बीडीओ राकेश सहाय शनिवार को कांडी पहुंचे . गौरतलब है कि कांडी प्रखंड क्षेत्र के दो बूथों पर लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत काफी खराब होने को लेकर ये बूथ चिह्नित हैं. यह दोनों बूथ पंचायत के मंडरा मे है. बूथ संख्या 42 जो कि प्राथमिक विद्यालय मंडरा पूर्वी भाग व बूथ संख्या 43 प्राथमिक विद्यालय मंडरा पश्चिमी भाग है . बूथ संख्या 43 में कुल 736 मतदाता हैं,पर यहां 275 लोगों ने ही मतदान किया है, जो कुल मतदाता का सिर्फ 37 प्रतिशत है. इस वजह से यह बूथ पलामू प्रमंडल में दूसरा सबसे कम मतदान वाला बूथ है. जांच व कम मतदान का कारण जानने के लिए 43 नंबर बूथ के बीएलओ सविता कुमारी व बूथ संख्या 42 की बीएलओ सरिता कुमारी व पंचायत सचिव प्रवीण पाण्डेय भी मौके पर मौजूद थे. जांच के क्रम में पाया गया कि जो भी मतदाता घर पर थे उन्होंने मतदान किया है. जबकि ज्यादातार मतदाता अपने परिवार का भरण-पोषण के लिए बाहर पलायन कर चुके थे. निर्णय लिया गया है कि अब मतदाताओं को वोट का महत्व बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. ताकि विधानसभा चुनाव में सभी मतदाता अपना-अपना मतदान करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola