मेरालग्राम स्टेशन से विदा हुए नितेश, सरल व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा को ग्रामीणों ने किया याद

Updated:
विज्ञापन

मेरालग्राम स्टेशन मास्टर को विदाई | Prabhat Khabar Network

मेरालग्राम रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर नितेश कुमार सिंह के स्थानांतरण पर रेलकर्मियों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

विज्ञापन

मेराल, गढ़वा : मेरालग्राम रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर नितेश कुमार सिंह के पहाड़पुर स्थानांतरण पर रविवार को रेलकर्मियों और ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी. वर्ष 2021 से मेरालग्राम स्टेशन पर सेवा दे रहे नितेश कुमार सिंह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यवहार और सौम्य कार्यशैली के कारण स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

विदाई समारोह में लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नये पदस्थापन के लिए शुभकामनाएं दीं. लोगों ने कहा कि स्टेशन पर उनकी कार्यशैली और व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जायेगा.

मौके पर प्रदीप कुमार, दीनदयाल, पुनीत कुमार, सौरव कुमार, शिवम कुमार, अमन राज, साबिर अंसारी, आशिक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola