राष्ट्रीय तेली साहू संगठन की बैठक, कमेटी गठन का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय तेली साहू संगठन की बैठक, कमेटी गठन का निर्णय

विज्ञापन

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन गढ़वा की एक बैठक तेली समाज के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. संरक्षक मानिकचंद गुप्ता के आवास पर आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू मौजूद थे. इस दौरान गढ़वा जिला के सभी प्रखंड व पंचायतों में तेली-साहू समाज की कमेटी का विस्तार कर समाज में शिक्षा एवं रोजगार को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया. वहीं महासंगठन के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सुनील साहू ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपस्थित लोग : बैठक में संगठन मंत्री लखन प्रसाद गुप्ता, पलामू जिलाध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता, प्रदेश मंत्री डॉ राकेश रंजन गुप्ता, संरक्षक सुनील कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सूरज कुमार गुप्ता, संयोजक मुकेश कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार, विजय मुखिया, संगठन मंत्री सोनू गुप्ता, गणेश कुमार, रमाकांत गुप्ता व राजेश गुप्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola