विद्यालय में पांच दिनों से एमडीएम बंद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 9:07 PM
विद्यालय में पांच दिनों से एमडीएम बंद
प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोखापी का बीडीओ राकेश सहाय ने निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने मध्याह्न भोजन बंद पाया. मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को एक अगस्त से ही मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है. वहीं निरीक्षण के दौरान विद्यालय के चार शिक्षकों में से दो आकस्मिक अवकाश पर थे. प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र राम ने बताया कि राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन बंद कर दिया गया है. जब उनसे भंडार गृह खोलने को कहा गया, तो उन्होंने भंडारगृह की चाबी अपने पास नहीं होने की बात कही. अंत तक वह भंडार गृह नहीं खोल कर दिखा पाये. बीडीओ ने प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र राम से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है कि किन परिस्थितियों में गत पांच पांच दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










