लौदरनाला जलप्रपात बना युवाओं के आकर्षण का केंद्र, हादसे का भी मंडरा रहा खतरा

Updated:
विज्ञापन

लौदरनाला झरना में बहे युवक को बचाते उसके मित्र | Prabhat Khabar Network

केतार का लौदरनाला जलप्रपात युवाओं के लिए रील बनाने का अड्डा बना है, लेकिन यहां के खतरनाक स्टंट और फिसलन भरी चट्टानें जानलेवा साबित हो सकती हैं। सतर्क रहें.

विज्ञापन

केतार. केतार प्रखंड क्षेत्र के परसोडीह गांव स्थित पहाड़ी के समीप लौदरनाला का करीब 100 फीट ऊंचा जलप्रपात इन दिनों युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ऊंची पहाड़ियों के बीच गिरता झरने का पानी प्राकृतिक सौंदर्य को मनमोहक बना देता है, जिसके कारण बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचकर रील और वीडियो बनाने में जुटे रहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

हालांकि, यह पर्यटन स्थल सुरक्षा के लिहाज से बेहद जोखिम भरा है. झरने के आसपास नुकीले पत्थर, तेज पानी का बहाव, घनी झाड़ियां और उनमें छिपे सांप व अन्य विषैले जंतुओं का खतरा बना रहता है. रील बनाने और झरने के नीचे स्टंट करने के दौरान युवा कई बार जोखिम उठाते हैं.

हाल ही में झरने के नीचे तेज बहाव के बीच स्टंट करने के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव में करीब 100 फीट दूर तक बह गया. गनीमत रही कि युवक ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गया, जिससे उसकी जान बच सकी. स्थानीय लोगों ने युवाओं से झरने के पास सावधानी बरतने और खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola