Garhwa News: जन्माष्टमी पर बदला गढ़वा बस स्टैंड का नाम, अब ‘श्री कृष्ण अंतरराज्यीय बस स्टैंड’ से होगी पहचान
डंडई में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में सजाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक झलक और भक्तिमय माहौल की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
डंडई, गढ़वा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डंडई प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा. भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में सजाया गया. नन्हे-मुन्ने बच्चे सिर पर मोर मुकुट, हाथ में बांसुरी और पारंपरिक पोशाक में आकर्षक नजर आये.
आपके शहर में
परिजनों ने बच्चों को बाल कृष्ण का रूप देकर जन्माष्टमी की खुशियां मनायीं. बच्चों के चेहरे पर भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजने की खुशी साफ दिखाई दी. इस दौरान लोगों ने बच्चों की तस्वीरें भी खींचीं और सोशल मीडिया पर साझा कीं.
दिनभर बना रहा भक्तिमय माहौल
बाल कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. घर-घर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गयी और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की. जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए