सत्यचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

सत्यचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

विज्ञापन

मझिआंव. प्रखंड क्षेत्र के बिछी गांव में श्री सत्यचंडी महायज्ञ व मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञ शाला से कलश उठाकर बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के समीप बांकी नदी पहुंचे और विद्वान पंडितो के द्वारा वैदिक मंत्र कर के साथ बांकी नदी से पवित्र जल भर गया.इसके बाद श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए यज्ञशाला पहुंचे. इसके बाद विधि विधान से कलश स्थापना की गयी. सभी कार्यक्रम ग्रामीणों के सहयोग से यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष बबलू चौधरी की देखरेख में किया गया. यज्ञ कमेटी ने बताया कि छह मार्च को पंचांग पूजन, मंडप प्रदेश, अरणी मंथन, सात मार्च को मंडप पूजन, पुष्पाधिवास, आठ मार्च को मंडप पूजन, हवन व नगर भ्रमण, नौ मार्च को स्थापना पूजन न 10 मार्च को पूर्णाहुति, महा भंडारा व साधु संतों की विदाई की जायेगी. मौके पर पंचायत बीडीसी , संजय रजवार, उमेश रजवार दिनेश रजवार, अरविंद रजवार, जितेंद्र यादव, प्रयाग चौधरी, रमेश चौधरी, संजय राम,सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola