झामुमो विधायक के काफिले की 6 गाड़ियां आपस में टकराईं, कारों का हो गया ये हाल

गढ़वा जिले में दुर्घटनाग्रस्त कारों का हुआ ये हाल. फोटो : प्रभात खबर
JMM MLA Convoy Accident News: झामुमो विधायक पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे थे. रास्ते में उनके काफिले की 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. जानें पूरा मामला.
JMM MLA Convoy Accident News: गढ़वा जिले से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एक नवनिर्वाचित विधायक की गाड़ियों का काफिला आपस में टकरा गया. इसमें 3 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. दुर्घटना भवनाथपुर-श्रीबंशीधरनगर मुख्य पथ पर वन डिपो के पास हुई. विधायक अनंत प्रताप देव एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ पूजा-पाठ करने के लिए केतार मंदिर जा रहे थे. गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई.
अनुमंडल अध्यक्ष, प्रखंड उपाध्यक्ष की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
क्षतिग्रस्त गाड़ियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के श्रीबंशीधरनगर अनुमंडल अध्यक्ष ग्यासुद्दीन अंसारी की स्कॉर्पियो (JH03 AN 3525), श्रीबंशीधरनगर प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह उर्फ बंटू सिंह की कार (JH 01EN 5249), यदपुरा निवासी रामनाथ राम की कार (JH01 EN 7531) और 3 अन्य गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं.
एक दर्जन से अधिक कार के काफिले के साथ मंदिर जा रहे थे MLA
श्रीबंशीधरनगर प्रखंड के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विधायक अनंत प्रताप देव के काफिले में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां चल रहीं थीं. सभी लोग विधायक के साथ केतार मंदिर दर्शन करने जा रहे थे. भवनाथपुर वन डिपो के पास भवनाथपुर की तरफ से काफिले में शामिल होने के लिए एक कार आ रही थी.

ड्राइवर के अचानक लगाया ब्रेक लगाने की वजह से हुआ हादसा
उन्होंने कहा कि काफिले में उस कार के शामिल होने के दौरान ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे एक के बाद एक 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. विधायक समेत अन्य लोग अपनी-अपनी कार से बाहर निकले. सभी ने राहत की सांस ली, जब देखा कि सिर्फ वाहनों को नुकसान हुआ है. उसमें सवार सभी लोग सकुशल हैं.
Also Read
बिहार के चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
बाल विवाह रोकना तभी संभव, जब बालिकाएं हों जागरूक
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




