झारखंड : गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, गुजरात कमाने जा रहे 5 लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल

झारखंड के गढ़वा में भीषण सड़क हादसे ने ले ली 5 लोगों की जान. फोटो : प्रभात खबर
झारखंड के गढ़वा जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. सभी कमाने के लिए गुजरात के जामनगर जा रहे थे.
रमना (गढ़वा), दिनेश कुमार गुप्ता : झारखंड में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना गढ़वा-श्री बंशीधरनगर मुख्य सड़क पर हुई. पाल्हे गांव के शिव मंदिर के पास एक टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
झारखंड के गढ़वा जिले में आधी रात के बाद हुआ हादसा
बृहस्पतिवार (13 जून) की आधी रात के बाद करीब एक बजे के आसपास हुई इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया गया है कि मृतकों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के 45 वर्षीय पुत्र बिमलेश कुमार कनोजिया, गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के सीरियाटेंगर गांव के सुरेश भुइयां के 28 वर्षीय पुत्र अरुण भुइयां, रमाशंकर भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र विकेश भुइयां, विनोद राम के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद भुइयां और रामवृक्ष भुइयां के 50 वर्षीय पुत्र राजकुमार भुइयां शामिल हैं.
मरने वालों में गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के भी कई लोग
घायलों में गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के सीरियाटेंगर गांव के राम प्रसाद राम के पुत्र मिथिलेश भुइयां, महावीर भुइयां के पुत्र उमेश भुइयां, रामप्रसाद भुइयां के पुत्र राकेश भुइयां, रहमुदिन अंसारी के पुत्र मेराज अंसारी, रामचंद्र भुइयां के पुत्र संजय भुइयां व दुद्धी थाना क्षेत्र महुली गांव निवासी रामचंद्र भुइयां के पुत्र मिथलेश भुइयां शामिल हैं.
मजदूरी करने के लिए गुजरात के जामनगर जा रहे थे श्रमिक
जानकारी के अनुसार ये सभी लोग एक ही ऑटो में सवार होकर अपने गांव से श्री बंशीधरनगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे. सभी को जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात के जामनगर जाना था. ये लोग रोजगार की तलाश में गुजरात जा रहे थे. इसी क्रम में पल्हे जतपुरा शिव मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी.
ट्रक से टक्कर के बाद पलटा मजदूरों से भरा ऑटो
ट्रक की टक्कर से ऑटो पलट गया. इस घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से जेसीबी मशीन के माध्यम से सभी घायलों को निकाला गया. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें
सड़क दुर्घटना बढ़ी, डेढ़ महीने में 28 मौत व 220 लोग घायल
गढ़वा में महिला को रौंदते हुए घर में घुसा ट्रैक्टर, महिला की मौत, एक बच्ची घायल, बाल-बाल बचे कई लोग
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




