मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 12 मार्च से

Updated:
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 12 मार्च से

विज्ञापन

मेराल. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गढ़वा जिला इकाई अपनी मांगो व गढ़वा जिला में कार्यमुक्त मनरेगाकर्मियों की वापसी के लिए कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल करेगी. वहीं मांग पूरी नहीं होने पर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जानें की घोषणा की गयी है. मनरेगा कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि मांगों के समर्थन में जिले के सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहेंगें. उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मचारी पिछले छह माह से अधिक समय से बकाया मानदेय भुगतान, वर्षों से लंबित नियमितीकरण नीति निर्माण, समान वेतन संरचना, सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था एवं मृत मनरेगा कर्मियों के आश्रितों को न्यायसंगत मुआवजा देने की मांग लंबित है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola