घरेलू विवाद में युवक ने चाकू से काटा हाथ, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
मृतक राजेंद्र यादव का फाइल फोटो
एक चौंकाने वाली घटना में, गढ़वा में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते खुद पर चाकू से हमला कर लिया. गंभीर चोटों के कारण उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा मोहल्ला निवासी सुखदेव कुशवाहा (पिता बालकूंवर कुशवाहा) ने मंगलवार को घरेलू विवाद से आक्रोशित होकर चाकू से अपना हाथ काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
आपके शहर में
पत्नी से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम
जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर सुखदेव का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था. विवाद के बाद उत्तेजित होकर उसने चाकू से अपना हाथ काट लिया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी.
प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
परिजनों ने युवक को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
पुलिस को दी गयी सूचना
घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए