पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या की, साले को भी किया घायल

Updated:
विज्ञापन

पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या की, साले को भी किया घायल

विज्ञापन

सनकी पति ने पत्नी की धारदार चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी. वहीं साला को भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामला धुरकी थाना क्षेत्र के मिरचइया गांव के बिचला टोला का है. पत्नी का नाम फूल कुमारी उर्फ कवित्री देवी (40 वर्ष) तथा घायल उसके भाई का नाम बबलू बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार फुल कुमारी की शादी पलामू जिला के पड़वा थाना अंतर्गत बरवाडीह गांव में हुई थी. कवित्री अपनी बीमार विधवा मां को देखने जनवरी माह में अपने मायके मिरचइया गांव आयी थी. गुरुवार की भोर में करीब तीन बजे उसका पति मंगरू भुइयां अपनी पत्नी से मिलने के बहाने उसके मायके पहुंचा और सो रही पत्नी कवित्री देवी को चाकू से गोद-गोदकर बुरी तरह से घायल कर दिया. पत्नी के शोर मचाने पर बगल के कमरे में सो रहे उसके भाई बबलू की नींद टूटी, तो उसने वहां पहुंचकर अपनी बहन को बचाने का प्रयास किया. इसपर मंगरू ने अपने साले को भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

सबके जगने से पहले मगरू भाग गया : जब तक घर के अन्य लोग व आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचते, इसके पहले ही मंगरू वहां से भाग गया. लोगों ने दोनों भाई-बहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा लाकर भर्ती कराया. वहां इलाज के दौरान कवित्री देवी की मौत हो गयी. वहीं चिकित्सकों ने बबलू की गंभीर स्थिति को देखकर रांची रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच : घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने तत्काल मिरचइया गांव में घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त घटनाक्रम की जानकारी ली. मृतका की मां फूलबसिया कुंअर के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी मंगरू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. विदित हो कि मृतका की दो नाबालिग बेटी है. इस घटना के बाद मिरचइया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola