टीटी प्रतियोगिता के लिए गढ़वा की टीम जमशेदपुर गयी

Updated:
विज्ञापन

टीटी प्रतियोगिता के लिए गढ़वा की टीम जमशेदपुर गयी

विज्ञापन

जमशेदपुर में शुक्रवार से आयोजित तृतीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा की 20 सदस्यीय टीम को संघ के सचिव आनंद सिन्हा व अन्य पदाधिकारियों ने जमशेदपुर रवाना किया. श्री सिन्हा ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी कि आप प्रतियोगिता में जिले को चैपियन बनाने के साथ साथ खुद भी चैपियन बनकर आयें. 20 सदस्यीय टीम में अमल कुमार ठाकुर, अमन कुमार पाल,अनिमेष कुमार पांडेय, नितिश कुमार मेहता, हर्षित कुमार पांडेय, सचिन कुमार, रोहन पाल, मयंक राज, पलक भारती, अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी, आयुषी कुमारी पांडेय, अभिजीत यादव, आशिता प्रियदर्शिनी, अनिल कुमार मेहता, उज्जवल कुमार, मानवी चौबे, वर्षा रानी और शिवम पटेल को शामिल किया गया है. टीम का कोच संघ के कार्यकारी सदस्य अजय कुमार ठाकुर एवं मैनेजर संजय कुमार सिंह को बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुभकामना दी : टीम को संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना सुशील केसरी, धनंजय सिंह, अनिल विश्वकर्मा, संजय सोनी, ललन सोनी चंद्रभूषण सिन्हा, अशोक कुमार दुबे, नंद कुमार गुप्ता, दीपक सिन्हा, अमोद कुमार पांडेय, मिथिलेश सिंह, पंकज सोनी व मनोज पाठक ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola