गढ़वा की बेटियों ने बॉक्सिंग में लहराया परचम, CBSE ईस्ट जोन में 9 पदक, 6 का नेशनल के लिए चयन
राष्ट्रीय बॉक्सिंग के लिए चयनित खिलाड़ी. | Prabhat Khabar Network
गढ़वा की गणेशा बॉक्सिंग अकादमी के छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वाराणसी में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
गढ़वा. गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के सहयोग से संचालित गणेशा बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने सीबीएसइ ईस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाली 11 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने कुल नौ पदक जीते.
आपके शहर में
राष्ट्रीय स्तर पर ईस्ट जोन का करेंगी प्रतिनिधित्व
इनमें छह खिलाड़ियों का चयन हरियाणा में होने वाली सीबीएसइ राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है. चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी. सीबीएसइ जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता 15 से 18 अगस्त तक वाराणसी में आयोजित हुई. इसमें झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्से के करीब 600 विद्यालयों के हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. ऐसे में गढ़वा की खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात है.
ये भी पढ़ें: गरीबी में भी नहीं हारी मां की ममता: बेटे की सांसें बचाने के लिए आंचल फैलाकर मांग रही मदद
विश्वास और प्रशिक्षकों के प्रयास का परिणाम
गणेशा बॉक्सिंग अकादमी के संरक्षक एवं भारत सेवा रत्न से सम्मानित नितिन तिवारी ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जतायी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और प्रशिक्षकों के प्रयास का परिणाम है. एनआईएस बॉक्सिंग प्रशिक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की. खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के संरक्षक विपिन तिवारी, मोहम्मद मुमताज राही, अध्यक्ष शिव शंकर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष हरिनंद पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष लव कुमार दुबे, सचिव सह मुख्य प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए