यदि आपके क्षेत्र में हो गया नाली जाम तो गढ़वा नगर परिषद को दें तुरंत सूचना, एक्टिव मोड में चेयरमैन आशीष सोनी
गढ़वा नगर परिषद के चेयरमैन आशीष सोनी /Prabhat Khabar Network
गढ़वा में गोविद स्कूल गेट के पास बारिश और नाली के गंदे पानी के जमाव को नगर परिषद ने गंभीरता से लिया. चेयरमैन आशीष सोनी के निर्देश पर टीम ने तत्काल सफाई कर लोगों को राहत दिलाई.
जीतेंद्र सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
गढ़वा: गोविंद स्कूल के मुख्य गेट के समीप बारिश का पानी जमा होने तथा नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या को नगर परिषद ने गंभीरता से लिया. इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी हो रही थी.
जानकारी मिलते ही एक्शन में नगर परिषद
मामले की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर सफाई टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाली की व्यापक सफाई कराई. इसके बाद जल निकासी सुचारू हो गई और जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिली.
इसी तरह पुरानी बाजार क्षेत्र में नाली जाम होने की सूचना मिलने पर नगर परिषद की सफाई टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नाली की सफाई कर जाम हटाया. सफाई के बाद क्षेत्र में पानी की निकासी सामान्य हो गई.
जलजमाव से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता
नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा कि शहरवासियों को जलजमाव और गंदगी से मुक्ति दिलाना नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है. आम लोगों और स्कूली बच्चों को होने वाली किसी भी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नगर परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
नालियों में कचरा और प्लास्टिक न डालें
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि नालियों में कचरा और प्लास्टिक न डालें, ताकि पानी का बहाव बाधित न हो. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में नाली जाम या सफाई से संबंधित समस्या होने पर नगर परिषद को तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए