गढ़वा की बालिका टीम बनी 20वीं जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज में गढ़वा की बेटियों का कमाल, जूनियर कबड्डी में बनीं चैंपियन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा की बालिका टीम ने 20वीं जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने फाइनल मुकाबले में मेजबान साहिबगंज को कड़े संघर्ष के बाद हराया. टीम की खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पुरस्कार भी जीते.

विज्ञापन

मझिआंव. 20वीं जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में गढ़वा की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब जीता. साहिबगंज में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में गढ़वा ने मेजबान साहिबगंज को एक अंक से हराया. गढ़वा की टीम ने क्वार्टर फाइनल में कोडरमा को एक अंक और सेमीफाइनल में धनबाद को तीन अंक से पराजित किया.

विज्ञापन

इसके बाद फाइनल में साहिबगंज को एक अंक से हराकर खिताब अपने नाम किया.प्रतियोगिता में गढ़वा की खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पुरस्कार भी हासिल किये. चांदनी कुमारी को बेस्ट रेडर और लक्ष्मी कुमारी को बेस्ट डिफेंडर चुना गया.

टीम की सफलता पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी, सचिव राजू उरांव, प्रणव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार पासवान, टीम मैनेजर जूही कुमारी, कोच संतोष कुमार मौर्य सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola