चेंबर चुनाव : सात अक्तूबर को मतदान, 626 मतदाता चुनेंगे 11 कार्यकारिणी सदस्य
चुनाव की तिथियों की घोषणा करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
श्री बंशीधर नगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-28 के चुनाव की तिथियों की घोषणा हो गई है. 7 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसमें 626 मतदाता 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करेंगे.
श्री बंशीधर नगर. श्री बंशीधर नगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-28 के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है. चुनाव में 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन होगा. इसके बाद निर्वाचित सदस्य अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे. चुनाव में कुल 626 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
चुनावी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन फॉर्म का वितरण 26 से 28 सितंबर तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगा. नामांकन पत्र 28 सितंबर को शाम 7 से रात 8 बजे तक जमा किये जा सकेंगे. 29 सितंबर को नामांकन वापसी होगी. 30 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी.
इसके बाद एक अक्टूबर को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न और मतदाता सूची उपलब्ध करायी जायेगी. प्रत्याशियों को एक से पांच अक्तूबर तक चुनाव प्रचार का मौका मिलेगा. सात अक्तूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. इसी दिन शाम पांच बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित किये जायेंगे. चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना मुख्य चुनाव पदाधिकारी उदय प्रकाश जायसवाल एवं चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने जारी की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए