Garhwa News: 249 बूथों पर एक भी Form-6 नहीं, 73% मतदान केंद्रों पर पांच या उससे कम आवेदन

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा जिले के 249 मतदान केंद्रों पर एक भी फॉर्म-6 नहीं मिला है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया बेहद धीमी है, जानें क्या है पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

गढ़वा: मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने की प्रक्रिया में गढ़वा जिले में आवेदन की रफ्तार धीमी है. जिले के 1,004 मतदान केंद्रों में से 249 बूथों पर 29 अगस्त तक एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है. वहीं 483 बूथों पर एक से पांच फॉर्म-6 ही मिले हैं. इस तरह जिले के 732 मतदान केंद्रों पर पांच या उससे कम आवेदन प्राप्त हुए हैं. यह कुल मतदान केंद्रों का करीब 73 प्रतिशत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भवनाथपुर में 164 बूथों पर शून्य

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की स्थिति अधिक चिंताजनक है. यहां कुल 516 मतदान केंद्र हैं. इनमें 164 बूथों पर एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है. वहीं 199 बूथों पर एक से पांच आवेदन मिले हैं. इस तरह भवनाथपुर के 363 मतदान केंद्रों पर पांच या उससे कम फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं.

यह भी पढ़ें : Garhwa News: अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, 80 स्कूलों के 1500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गढ़वा विधानसभा में 85 बूथों पर नहीं मिला आवेदन

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में कुल 488 मतदान केंद्र हैं. इनमें 85 बूथों पर एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ. 284 बूथों पर एक से पांच आवेदन मिले हैं. यानी गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के 369 मतदान केंद्रों पर पांच या उससे कम फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं.

30 से अधिक आवेदन वाले सिर्फ 12 बूथ

जिले में 30 से अधिक फॉर्म-6 प्राप्त करने वाले मतदान केंद्रों की संख्या सिर्फ 12 है. इनमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का एक बूथ शामिल है, जबकि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. 21 से 30 फॉर्म-6 वाले बूथों की संख्या 25 है. वहीं छह से 10 फॉर्म-6 वाले 135 और 11 से 20 फॉर्म-6 वाले 100 मतदान केंद्र हैं.

बूथवार स्थिति

फॉर्म-6मतदान केंद्र
शून्य249
1 से 5483
6 से 10135
11 से 20100
21 से 3025
30 से अधिक12
कुल1,004

आंकड़े 29 अगस्त 2026 तक के हैं.

यह भी पढ़ें : Palamu News: पांकी-मेदिनीनगर रोड पर अधूरे पुल बने आफत, बदहाल डायवर्सन से जाम और हादसों का खतरा

आंकड़े बता रहे कहानी

जिले के करीब तीन चौथाई मतदान केंद्रों पर पांच या उससे कम फॉर्म-6 मिलना बताता है कि नये मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया अभी गति नहीं पकड़ सकी है. खासकर भवनाथपुर के 164 बूथों पर एक भी आवेदन नहीं मिलना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण आंकड़ा है. दूसरी ओर पूरे जिले में 30 से अधिक फॉर्म-6 प्राप्त करने वाले सिर्फ 12 बूथ हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola