बारिश के दौरान वज्रपात से महिला सहित पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

बारिश के दौरान वज्रपात से महिला सहित पांच घायल

विज्ञापन

गढ़वा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में शनिवार की रात हुए वज्रपात से महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. घायलों में राजाराम भुइंया की पत्नी राजकुमारी देवी, केश्वर भुइंया की पत्नी कवलपतिया देवी, धुरकी थाना क्षेत्र के मिर्चाइया गांव निवासी किशुन भुइंया की पत्नी बेबी देवी, उसकी पुत्री विद्यावती कुमारी एवं गढ़वा थाना क्षेत्र के अंचला नवाडीह गांव निवासी संतोष भुइंया की पत्नी रंजू देवी शामिल हैं. इन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बेबी देवी एवं रंजू देवी अपने बच्चों के साथ खजूरी गांव आयी थी. रात में सभी लोग खाना बनाकर एक जगह पर बैठकर आपस में बातचीत कर रही थी. इसी दौरान उसके आंगन में लगे एक पेड़ पर वज्रपात हो गया. इसके झटके से उक्त सभी लोग घायल हो गये. इसके बाद परिजनों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola