बिजली का तार जोड़ने को लेकर मारपीट, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

बिजली का तार जोड़ने को लेकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन

रंका थाना क्षेत्र के घासेदाग गांव में बिजली के पोल से तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें एक पक्ष की महिला सहित चार लोग घायल हो गये हैं. घायलों में बिगन सिंह का पुत्र सुदेश सिंह, उसकी पत्नी प्रमिला देवी, उसकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी एवं प्रियंका कुमारी शामिल हैं. इन सबको गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. प्रमिला देवी ने बताया कि उसके घर की बिजली का तार पोल से टूट कर नीचे गिर गया था. उस तार को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन दूसरे पक्ष के लोग तार जोड़ने से मना कर रहे थे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गयी, जो हिंसक झड़प में बदल गयी. इसमें सत्यनारायण सिंह, अंग्रेज सिंह, अकबर सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिंह, गुरदेव सिंह, अमित सिंह व विकास सिंह पर मिलकर घायलों के साथ मारपीट करने का आरोप है. मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष के लोग गढ़वा सदर अस्पताल नहीं पहुंऐ थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola