झामुमो में सभी को मिलता है पूरा मान सम्मान : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

झामुमो में सभी को मिलता है पूरा मान सम्मान : मंत्री

विज्ञापन

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गावों से 500 से अधिक लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया. मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर गढ़वा प्रखंड के पिपरा पंचायत के गांगी कला गांव के 200 से अधिक लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.जबकि क्षेत्र भ्रमण के दौरान गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के उंचरी, फरठिया पंचायत के सिदेखुर्द तथा पाल टोला नकदरवा में काफी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री ने कहा कि आज पूरे जिले में हर गांव से काफी संख्या में लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं. जनता का रूझान इस बात को दर्शाता है कि पूरे राज्य में जनहित का बेहतर कार्य हो रहा है. गढ़वा में हो रहे चौतरफा विकास कार्यां से जनता झामुमो की ओर आकर्षित हो रही है. मंत्री ने कहा कि झामुमो में सभी को पूरा मान सम्मान मिलता है. पार्टी में शामिल होने वाले : पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से गांगी कला गांव से बिंदेश्वर चौधरी, विनोद चौधरी, मुनारिक चौधरी, अमरेश चौधरी, मनोज चौधरी, सावित्री देवी, गुड़िया देवी, कुसमी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, सतमतिया देवी, पारी देवी, सुजंती देवी, अनिता देवी, शांति देवी, पंकज चौधरी, मनु चौधरी, कृष्णा चौधरी, सिदे गांव से सैनुल्लाह अंसारी, मकबूल अंसारी, असगर अली, तबरेज आलम, कलाम अंसारी, शबाना बीबी, हसन अंसारी, औरंगजेब अंसारी, रिजवाना खातुन व अजिदा बीबी सहित अन्य लोग शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola