नगर ऊंटारी: दहेज प्रताड़ना के दो फरार आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

इस्तेहार चिपकाते पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network

नगर ऊंटारी में दहेज प्रताड़ना के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। आरोपी डेढ़ साल से फरार हैं, जल्द आत्मसमर्पण के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

गौरव पांडेय की रिपोर्ट नगर ऊंटारी (गढ़वा). महिला थाना नगर ऊंटारी में दर्ज दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उनके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया. यह कार्रवाई गुरुवार, 3 सितंबर को विंडमगंज थाना, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से की गई.आशिफ आलम, कमल हसन और नसीमा बीबी के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डेढ़ वर्षों से चल रहे है फरार

इस मामले में न्यायालय, नगर ऊंटारी, गढ़वा द्वारा आरोपी कमल हसन, पिता स्व. नरूल हसन और नसीमा बीबी, पति कमल हसन, दोनों निवासी महुली, थाना विंडमगंज, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ इश्तेहार निर्गत किया गया है.पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से करीब डेढ़ वर्षों से फरार चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की मौत, 4 जख्मी

डुगडुगी बजवाकर इश्तेहार चस्पा किया

न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पुलिस टीम आरोपियों के घर पहुंची और डुगडुगी बजवाकर इश्तेहार चस्पा किया. इस दौरान आसपास के लोगों को भी जानकारी दी गई कि उक्त दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द माननीय न्यायालय नगर ऊंटारी, गढ़वा या महिला थाना नगर ऊंटारी में आत्मसमर्पण करना है.कार्रवाई में पुअनि रुक्मिणी कुमारी, सअनि गीता कुमारी और विंडमगंज थाना के गश्ती दल के पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola