गढ़वा में जूनियर कबड्डी टीम के लिए 6 सितंबर को ट्रायल, साहिबगंज में होगा स्टेट चैंपियनशिप

Updated:
विज्ञापन

उच्च विद्यालय मोरबे के शिक्षक संतोष कुमार मौर्या | Prabhat Khabar Network

गढ़वा जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा जूनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 6 सितंबर को मोरबे में चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

मनोज दुबे की रिपोर्ट मझिआंव (गढ़वा). जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा साहिबगंज में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली जूनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 6 सितंबर को उच्च विद्यालय मोरबे में होगा.इस संबंध में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे के शिक्षक संतोष कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में 6 सितंबर को सुबह 8 बजे से ट्रायल शुरू होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रायल बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित

यह चयन ट्रायल बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित किया गया है.प्रतिभागियों की जन्मतिथि 4 नवंबर 2006 के बाद की होनी चाहिए. बालक वर्ग के लिए वजन 75 किलोग्राम से कम और बालिका वर्ग के लिए 65 किलोग्राम से कम होना अनिवार्य है. प्रतिभागियों को जेएसकेए का रजिस्ट्रेशन कार्ड, मूल आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा. ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 20 प्रखंडों में घूमेगा 'न्याय आपके द्वार' रथ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola