ट्रैक्टर का पहिया सिर पर चढ़ने से हुई थी मौत, साक्ष्य छिपाने को फेंका था शव
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 Jan 2026 9:35 PM
संदिग्ध स्थिति में मिला था युवक का शव, मामले का हुआ खुलासा
संदिग्ध स्थिति में मिला था युवक का शव, मामले का हुआ खुलासा प्रतिनिधि, रंका (गढ़वा) रंका थाना क्षेत्र के गासेदाग गांव में मजदूर उमेश भुइयां की मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में ईंट भट्ठा संचालक मुमताज अंसारी उर्फ रंगसाज, ट्रैक्टर चालक नगीना भुइयां और मजदूर संजय भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तीनों आरोपी मानपुर गांव के रहने वाले हैं. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि मुमताज अंसारी का गासेदाग गांव में ईंट भट्ठा है. मृतक उमेश भुइयां वहां काम करता था. गुरुवार देर शाम रमकंडा के हरहे गांव से ईंट अनलोड कर लौटते समय उमेश ट्रैक्टर से नीचे गिर गया, जिससे ट्रैक्टर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक नगीना ने इसकी सूचना मालिक मुमताज को दी. कानूनी कार्रवाई से बचने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से तीनों ने मिलकर शव को घसीटकर गासेदाग माइंस के पास तीन मुहान सड़क के बीचों-बीच फेंक दिया और मौके से फरार हो गये. पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने इस घटना को दुर्घटना मानने से इनकार किया है. परिजनों का आरोप है कि उमेश की पत्थर से कूचकर हत्या की गयी है. पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










