फुटबॉल में डंडई ने मझिआंव को हराया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुटबॉल में डंडई ने मझिआंव को हराया

विज्ञापन

गढ़वा. नेहरू युवा केंद्र की ओर से हंसकेर ग्राम के मैदान में शुक्रवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ अचला पंचायत के मुखिया मुखराम भारती व डॉ भास्कर कुमार ने संयुक्त रूप से किया. खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में डंडई ने मझिआंव की टीम हराया. वहीं 400 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बरडीहा के गौतम ऋषि प्रथम, रंका के नंदकिशोर सिंह द्वितीय व मझिआंव के नरेंद्र कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं लंबी कूद में पंकज कुमार प्रथम, अभय कुमार द्वितीय और दीपक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग के कबड्डी में गढ़वा ने बरडीहा की टीम को हराया. बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में अमृता टोपो प्रथम, मनीषा कुमारी द्वितीय और आरती कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं रस्सी कूद में पूनम कुमारी प्रथम, अमृता टोपो द्वितीय और नीशा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. फुटबॉल मैच में शामदार प्रदर्शन के लिए तकबीर अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं कबड्डी में आरती कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. कार्यक्रम में भीष्म कुमार, राहुल कुमार, जिला युवा अधिकारी पामिर सिंह, पीएलवी रमाशंकर चौबे, संगीता सिन्हा, रवींद्रनाथ यादव, यशवंत कुमार मिश्र, अजित उरांव के साथ मायभारत के कार्मिक रमेश कुमार, स्वयंसेवक जितेंद्र कुमार, रिजवान अंसारी, मोहित चौधरी, वसीम अक्रम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola