ePaper

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सेवा सप्ताह का समापन

Updated at : 24 Sep 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सेवा सप्ताह का समापन

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सेवा सप्ताह का समापन

विज्ञापन

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा सप्ताह के बाद जायंट्स परिवार गढ़वा का संयुक्त समापन समारोह अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में मेलोडी मंडप के सभागार में हुआ. समापन समारोह में जायंट्स गढ़वा, गढ़वा सहेली एवं यंग जायंट्स के सदस्यों एवं पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ एमपी गुप्ता, सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह, फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, उपाध्यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, सहेली अध्यक्ष रंजना जायसवाल एवं यंग जायंट्स उपाध्यक्ष देव केशरी ने की. समारोह में सभी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशकों ने अपने ग्रुप के सेवा कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया. मौके पर जायंट्स पदाधिकारियों ने कहा कि गढ़वा मुख्यालय में जायंट्स के चार ग्रुप हैं. जो लगातार जरूरतमंदों की सेवा के साथ-साथ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जैसे रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, प्रदूषण कम करने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जलसंरक्षण, सड़क सुरक्षा व पौधरोपण कार्य करते हैं. मौके पर रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ एमपी गुप्ता ने जायंट्स परिवार के सेवा कार्य की सराहना की. इस दौरान उमेश केशरी, संदीप केशरी एवं संजय गुप्ता को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा का नया सदस्य बनाया गया. कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन-8 के यूनिट-2 के डायरेक्टर सह जायंट्स आस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक सोनी के पिता के निधन पर शोकसभा की गयी. कार्यक्रम का संचालन नंद कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन दीपक तिवारी ने किया.

उपस्थित लोग : मौके पर दीपक तिवारी, बिनोद गुप्ता, ध्रुव केशरी, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, मोजिबुद्दीन खान, अशोक केशरी, अवधेश कुशवाहा, मनोज केशरी पोस्ट ऑफिस ,चंदन चन्द्रवंशी,अशोक विश्वकर्मा, अरुण सोनी, संतोष कुमार मेहता, सुनील अग्रवाल, चंद्रभूषण सिन्हा, विजय केशरी व रितेश केशरी, जायन्ट्स सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष सीमा केशरी, लता गुप्ता, माला केशरी, सुनीता केशरी, रितु जायसवाल, संध्या केशरी, रीमा देवी, वीणा केशरी, संगीता गुप्ता, वंदना सोनी, बिमला केशरी, अंजु केशरी, रीना सोनी, वर्षा अग्रवाल, रीना केशरी व करुणा केशरी तथा यंग जायंट्स के मनीष केशरी, प्रियांशु केशरी, कृशु केशरी, वैभव प्रकाश, शुभ केशरी, रोहन अग्रवाल, प्रिंस गोस्वामी व सिद्धि केशरी व रोटरी पदाधिकारी अजय केशरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola