दाखिल-खारिज व सीमांकन कार्य एक सप्ताह में पूरा करें
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Nov 2024 8:15 PM
दाखिल-खारिज व सीमांकन कार्य एक सप्ताह में पूरा करें
मझिआंव. बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने सोमवार को सभी विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक की. इस दौरान पूर्व से चल रहे सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. सभी लंबित कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने का निर्देश सीओ ने दिया. साथ ही प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, मनरेगा, 15 वें वित्त, कल्याण विभाग एवं राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी. सीओ ने कर्मचारियों को जनता के सभी लंबित कार्य त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया. साथ ही अंचल कार्यालय में लंबित सभी दाखिल-खारिज व सीमांकन कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया. सीओ ने कल्याण विभाग को दो दिनों के अंदर सभी योग्य छात्राओं के बीच साइकिल वितरण करने को कहा. मौके पर प्रधान सहायक, अंचल निरीक्षक, मनरेगा कर्मी, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव सहित सभी कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










