गढ़वा में कमांडर की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
प्रतीकात्मक तस्वीर
गढ़वा के कल्याणपुर फोरलेन के पास कमांडर की चपेट में आने से साइकिल सवार लाली साव गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर फोरलेन के पास बुधवार को कमांडर वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान गढ़वा शहर के टंडवा भागलपुर मोहल्ला निवासी स्व. रामचंद्र साव के पुत्र लाली साव के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आपके शहर में
साइकिल से कल्याणपुर जा रहे थे
परिजनों के अनुसार लाली साव अपने घर से साइकिल पर सवार होकर कल्याणपुर जा रहे थे. इसी दौरान कल्याणपुर फोरलेन के पास एक कमांडर वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद लाली साव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को उठाया और इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया.
शरीर के कई हिस्सों में लगी चोट
सदर अस्पताल में घायल लाली साव का इलाज चल रहा है. हादसे में उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गये. हादसे को लेकर पुलिस को भी जानकारी दी गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए