श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में OPD व्यवस्था में सुधार, अब मिलेगी महिला-शिशु व दंत रोग विशेषज्ञों की सेवा

Updated:
विज्ञापन

श्री वंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था बदली, अब विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज। सर्जरी सेवा भी जल्द होगी बहाल।

विज्ञापन

श्री वंशीधर नगर से गौरव पांडेय की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा). श्री बंशीधर नगर-उटारी अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था को बेहतर करने की कवायद शुरू हो गयी है. गुरुवार से ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा शुरू कर दी गयी. अब अस्पताल में महिला रोग, शिशु रोग और दंत रोग विशेषज्ञ मरीजों को इलाज की सुविधा देंगे. इसके साथ ही ओपीडी में एमबीबीएस चिकित्सकों की सेवा सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है. इसका उद्देश्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.

आयुष चिकित्सकों की ओपीडी सेवा पर लगा ब्रेक

अस्पताल की ओपीडी में अब तक आयुष चिकित्सक भी मरीजों को देखते थे. नयी व्यवस्था के तहत ओपीडी में एमबीबीएस और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा पर जोर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़े और उन्हें जरूरी चिकित्सा सुविधा अनुमंडल स्तर पर ही मिल सके.

24×7 चिकित्सा सेवा बहाल करने की तैयारी

सिविल सर्जन सह प्रभारी अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी डॉ. जॉन एफ. कैनेडी अस्पताल में 24×7 चिकित्सा सेवा बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं. विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.

जल्द शुरू होगी सर्जरी की सुविधा

अनुमंडलीय अस्पताल में सर्जरी सेवा भी जल्द शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. सर्जरी सेवा शुरू होने के बाद अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को सामान्य ऑपरेशन के लिए दूसरे शहरों के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: चिनियां में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पकड़े गए प्रतिबंधित उत्पाद, ग्रामीण बाजारों में स्टिंग ड्रिंक और फॉर्च्यून ऑयल की बिक्री पर सवाल

ग्रामीण मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित सेवा शुरू होने से श्री बंशीधर नगर-उटारी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, नयी व्यवस्था की वास्तविक सफलता विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता और 24×7 चिकित्सा सेवा के लगातार संचालन पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola