कॉफी विद SDM की चर्चा में शामिल हुए सेवानिवृत शिक्षक, अधिकारी को दिया ये सुझाव
Published by : Sameer Oraon Updated At : 11 Dec 2024 7:28 PM
कॉफी विद एसडीएम की चर्चा में शामिल सेवानिवृत शिक्षक
गढ़वा में साप्तहिक कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" की पहली कड़ी में सेवानिवृत शिक्षक शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को रखने के साथ विभिन्न मुद्दों पर सुझाव भी दिया.
गढ़वा : गढ़वा में बुधवार को साप्तहिक कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” की पहली कड़ी के तहत सदर अनुमंडल कार्यालय में सेवानिवृत शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था. एसडीओ संजय कुमार की अपील पर लगभग 20 रिटायर्ड शिक्षक अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. बैठक में पहुंचे शिक्षकों ने इस प्रशासनिक पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इससे प्रशासन और नागरिक के बीच का संबंध बेहतर होगा. इस दौरान शिक्षकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर सुझाव दिया.
शिक्षकों ने एसडीओ को किन किन विषयों पर दिया सुझाव
गढ़वा के सेवानिवृत शिक्षकों ने एसडीओ के साथ साथ व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा अनुमंडल क्षेत्र के सार्वजनिक यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ सफाई जैसे विषयों पर अपने-अपने सुझाव दिये. बातचीत के दौरान शिक्षक बलराम तिवारी और पारस तिवारी ने नाली निर्माण के साथ साथ साफ सफाई से जुड़े मामले को भी रखा. वहीं, एक और शिक्षक बनारसी मिश्रा ने सुझाव दिया कि प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों का भ्रमण कर वहां पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए.
Also Read: झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में Hemant Soren ने की शिरकत, पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया ये टास्क
एसडीओ ने हर संभव शिकायतों का निष्पादन करने का दिया आश्वासन
एसडीओ के साथ हुई चर्चा में कुछ शिक्षकों ने चिनिया रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों से यथाशीघ्र अतिक्रमण हटाने का सुझाव दिया. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि एक दो दिन के अंदर पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने की तैयारी है. अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी की बातों को सुनकर आश्वस्त किया कि वे तमाम शिकायतों और सुझावों हर संभव निष्पादन करने की कोशिश करेंगे.
ये लोग थे मौजूद
एसडीओ के साथ हुई चर्चा में सेवानिवृत शिक्षक अशोक कुमार दुबे, छोटेलाल तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, मोहम्मद गब्बास खान, नंदकुमार चौबे, अजय प्रकाश द्विवेदी, रामेश्वर उपाध्याय, पारसनाथ तिवारी, रामवरण पांडेय, कमलेश्वर पांडेय, बलराम तिवारी, बनारसी प्रसाद मिश्रा, कृष्णानंद पाठक, रेयाज अहमद, प्रभात कुमार, राजनंदन राम, विनोद राम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










