दही-हांडी फोड़ने को बच्चों ने दिखाया दम, चपरी टोला टिकर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

Updated:
विज्ञापन

दही भरी हांडी को तोडते बच्चे तथा उपस्थित अतिथि | Prabhat Khabar Network

भवनाथपुर के चपरी टोला टिकर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। दही-हांडी प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्तिमय माहौल रहा।

विज्ञापन

भवनाथपुर, गढ़वा : प्रखंड के चपरी पंचायत स्थित चपरी टोला टिकर में फाइव लायंस सुपर स्टार क्लब के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पूजा में शामिल होकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा. पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा के साथ भक्ति गीतों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आये.

दही-हांडी में युवाओं ने दिखाया उत्साह

महोत्सव के दौरान शनिवार को दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. युवाओं ने उत्साह के साथ दही-हांडी फोड़ी. कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. दही-हांडी के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बना और आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही.

युवाओं को किया सम्मानित

इस मौके पर चपरी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी दीपक कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल होकर क्लब के सदस्यों और सक्रिय युवाओं को सम्मानित किया. उन्होंने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं. उन्होंने युवाओं से सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

क्लब के सदस्यों ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ युवाओं और ग्रामीणों को एकजुट करना है. आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola