सामाजिक समरसता के साथ मनायें पर्व
सामाजिक समरसता के साथ मनायें पर्व
भवनाथपुर. होली एवं रमजान पर्व को लेकर रविवार को भवनाथपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रजनी रंजन ने की. इसमें दोनों समुदायों लोग शामिल हुए. इस दौरान थाना प्रभारी ने सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाने की अपील की. अंचल अधिकारी शंभू राम ने कहा कि भवनाथपुर क्षेत्र शुरू से ही आपसी एकता और सौहार्द की मिसाल रहा है. होली जहां रंगों का त्योहार है, वहीं मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान महीना भी चल रहा है. ऐसे में सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व मनाएं. बैठक में इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, एएसआई निरंजन शर्मा, नारायण प्रसाद, जगबंधु महतो, प्रमुख शोभा देवी, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, भवनाथपुर मुखिया बेबी देवी आदि उेपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए