कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
धुरकी थाना क्षेत्र के परासपानी कला- खाला मुख्य सड़क में मंगलवार की दोपहर 12 बजे दिन में सड़क पर एक चलती इंडिका कार में आग लग गयी. हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. कार से पहले अचानक धुआं निकला. इसके बाद मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही कार जल गयी. कार उत्तर प्रदेश की है. वाहन चालक ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से अपने रिश्तेदार के यहां धुरकी प्रखंड के खुटिया आया था. वहां से उसे सोमवार को बारात में अंबाखोरेया से चोपन जाना था. लेकिन वह बारात न जाकर एक दूसरे रिश्तेदार के घर धुरकी प्रखंड के खुटिया गांव चला गया. वहां से लौटने के क्रम में यह घटना घटी. सूचना के बाद धुरकी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस आग लगने के कारणों की जानकारी ले रही है. घटना के बाद घटना स्थल पर से सभी कार सवार फरार हो गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




