बसपा पूरी मजबूती से लड़ेगी विस चुनाव : गयाचरण
बसपा पूरी मजबूती से लड़ेगी विस चुनाव : गयाचरण
गढ़वा शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में सोमवार को बसपा का गढ़वा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक गढ़वा विधानसभा प्रभारी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल के नेतृत्व में हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ बसपा नेता ज्ञानी राम व संचालन प्रदेश महासचिव मनीष कुमार सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के पूर्व मंत्री सह केंद्रीय राज्य प्रभारी गयाचरण दिनकर, केंद्रीय राज्य प्रभारी राम बाबू चिरगाईया, केंद्रीय राज्य प्रभारी श्रीकांत, बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता व पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा भी थे. बैठक की शुरुआत डॉ बीआर आंबेडकर, बसपा के संस्थापक कांशीराम व फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
उपस्थित लोग : बैठक में वरीय बसपा नेता नथुनी राम, गढ़वा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार राम, ज्ञानी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, उमाशंकर राम, रमेश चौधरी, जितेंद्र कुमार रवि, कामेश भुइयां, अमेश राम, गुलाब लोहरा व उमेश साव मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए