चलती ट्रेन से कूदकर उतरने में भाई-बहन घायल

Updated:
विज्ञापन

चलती ट्रेन से कूदकर उतरने में भाई-बहन घायल

विज्ञापन

गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदने के दौरान दो बच्चे घायल हो गये. दोनों चचेरे भाई-बहन हैं. इनमें नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी सनोज राम का पुत्र अंकित कुमार राम एवं मनोज रवानी की पुत्री आशा कुमारी शामिल है. दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि आशा कुमारी तथा अंकित कुमार रेणुकूट से हटिया-जम्मूतवी ट्रेन पकड़ कर नगर ऊंटारी से अपने घर आ रहे थे. नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर उन्हें लगा कि ट्रेन नहीं रुकेगी. उन दोनों ने आगे चले जाने के भय से ट्रेन से छलांग लगा दी. इससे दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटारी में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर सदर अस्पताल से भी दोनों को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola