नाबालिग लड़की का शव घर में फांसी से झूलता मिला

Updated:
विज्ञापन

नाबालिग लड़की का शव घर में फांसी से झूलता मिला

विज्ञापन

बरडीहा थाना क्षेत्र के कौवाखोह गांव निवासी दीपक सिंह की 14 वर्षीय पुत्री व नौवीं क्लास की छात्रा काजल कुमारी का शव उसके खपरैल घर के एक कमरे में दुपट्टा के सहारे फांसी से झूलता मिला. इसकी सूचना रविवार की सुबह पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार लड़की का शव जमीन से सटा था. मृतका की मां रीता देवी ने बताया कि मेरे पति दीपक सिंह मजदूरी करने पिछले महीने ही दूसरे प्रदेश गये हैं. वह बेटी काजल कुमारी एवं दो नाबालिग बेटों के साथ रहती है. मां ने बताया कि काजल खाना खाने के बाद सोने चली गयी थी. जब सुबह उसने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने छत का खपड़ा हटाकर देखा तो पाया कि वह दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर लटकी हुई है. इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया और पुलिस को सूचना दी गयी. थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. मृतका के परिजनों का आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola