निश्चित ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी की होगी जीत : रेखा वर्मा

Updated:
विज्ञापन
निश्चित ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी की होगी जीत : रेखा वर्मा

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक प्रतिनिधि, गढ़वा नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यदि चाहें, तो हार को जीत में बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं, वे भी परिवार के सदस्य हैं. यहां वोट का बिखराव नहीं होगा, मतदाताओं को घर-घर जाकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए मना लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड-वार्ड जाकर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करना शुरू कर दिया है. यहां निश्चित ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत होगी. उन्होंने कहा कि वह जब उतराखंड की प्रभारी बनी थी, तब वहां भी विधानसभा चुनाव में भाजपा की खराब स्थिति थी, लेकिन उन्होंने सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हार को जीत में बदल दिया था. गढ़वा नगर परिषद की प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ लड़ रही हैं. मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि गढ़वा सहित जिले के सभी नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की ही जीत होगी. कार्यकर्ता व मतदाता दोनों चुनाव में भाजपा को जीताने का मन बना चुके हैं. कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए लगे हुए हैं. बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड़ ने की. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, प्रत्याशी कंचन जायसवाल, अरविंद तूफानी, रविंद्र जायसवाल, सूरज गुप्ता, बबलू पटवा, राजीव रंजन तिवारी, मुरलीश्याम तिवारी, रितेश चौबे, राजकुमार मधेशिया, संतोष दूबे, सुरेंद्र राम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola