भाजपा नगर मंडल ने हेमंत सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर मंडल ने हेमंत सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने शनिवार को काली मंदिर चिनिया मोड़ से चलकर रंका मोड़ पर हेमंत सोरेन सरकार का पुतला जलाया. यह आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली के दौरान रांची पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक भाजपा कार्यकर्ता युवकों पर आंसू गैस छोड़ने एवं पानी की बौछार के विरोध में किया गया. नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के द्वारा जगह जगह कटीले तार लगाकर कार्यक्रम को बाधित करने का कार्य किया गया. पूरे प्रदेश से जनता को रांची जाने से रोका जा रहा था. इसके विरोध में हेमंत सरकार का पुतला दहन किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह फेल है. कल की आक्रोश रैली से सरकार घबरायी हुई थी. युवाओं का आक्रोश देखकर सरकार के हाथ पाव फूल रहे थे. उपस्थित लोग : मौके पर जिला महामंत्री संतोष दुबे, उपाध्यक्ष राजीव राज तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, रिंकू तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कैलाश कश्यप, चंदन कश्यप, विनय चौबे, ब्रजेश उपाध्याय, जयंत पांडे, रितेश दुबे, रवींद्र जायसवाल, विनोद जायसवाल व धनंजय गोंड उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए