बीडीसी ने मुखिया पति पर लगाया धमकी देने का आरोप

बीडीसी ने मुखिया पति पर लगाया धमकी देने का आरोप
शनिवार को करीवाडीह पंचायत के बीडीसी विकास कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने थाना में सनहा दर्ज कराया है. इसमें उल्लेख किया है कि गांव के मुखिया पति विनोद सिंह उर्फ बबन सिंह ने उसे घर से बुलाकर धमकी दी है. कहा है कि तुम पंचायत के कार्य में दखल अंदाजी कर रहे हो. सुधर जाओ अन्यथा तुम्हें बर्बाद कर देंगे. विकास ने कहा है कि पंचायत का बीडीसी होने के नाते पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहता हूं. इसके प्रतिशोध में मुखिया पति मुझे बरबाद करने की धमकी दे रहे है. मुझे आशंका है कि भविष्य में मेरे साथ अनहोनी हो सकती है. यदि ऐसा होता है, तो इसके पीछे दबंग मुखिया पति बबन सिंह का हाथ होगा. इधर थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बताया कि दोनो के बीच बहस हुई है. दोनों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है. इसकी जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




