कैंसर से बचाव के लिए संतुलित आहार जरूरी: पीएलवी

Updated:
विज्ञापन

कैंसर से बचाव के लिए संतुलित आहार जरूरी: पीएलवी

विज्ञापन

गढ़वा. विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी की दो सदस्यीय टीम ने झलुआ स्थित मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में कैंसर जैसे असाध्य बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. इस मौके पर बताया गया कि देश में कैंसर पीड़ितों की संख्या लगभग 16 लाख से अधिक है. 1993 में यूसीआइसी संस्था द्वारा स्विट्जरलैंड के जेनेवा में सबसे पहले विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था. इसके पश्चात हर वर्ष विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है. तब करीब दो करोड़ लोग पूरी दुनिया में कैंसर से पीड़ित थे. इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीमारी को आधी संख्या पर लाना है. मौके पर पीएलवी सुधीर कुमार चौबे ने कहा कि कैंसर के लक्षणों की जानकारी हो जाने से इससे बचाव हो सकता है. जैसे अप्रत्याशित रूप से वजन कम होना, भूख न लगना, घाव का ठीक न होना, निरंतर रक्तश्राव होना आदि लक्षण कैंसर के कारण हो सकते हैं. इससे बचाव के लिए संतुलित आहार लेने और व्यायाम के माध्यम से इस बीमारी को दूर किया जा सकता है. पीएलवी सुधीर कुमार चौबे द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संचालित मध्यस्थता कार्यक्रम की भी जानकारी भी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola