तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरायी, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा-मझिआंव मुख्य मार्ग पर अटोला गांव के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

गढ़वा-मझिआंव मुख्य मार्ग पर अटोला गांव के पास हुआ हादसा प्रतिनिधि, गढ़वा/मेराल गढ़वा-मझिआंव मुख्य मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के अटोला गांव के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में कार चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के जाटा गांव निवासी पच्चू मेहता के पुत्र दीपक कुमार मेहता (25 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मझिआंव थाना क्षेत्र के गेहरी गांव से दीपक कुमार मेहता, विशाल कुमार मेहता और विषेक कुमार मेहता एक कार पर सवार होकर किसी काम से गढ़वा आ रहे थे. अटोला गांव के पास कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे एक पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दीपक और विषेक की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजन दीपक को शहर के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि दीपक की शादी तय हो चुकी थी और मई में उसकी शादी होने थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. सदर अस्पताल में अंत्यपरीक्षण कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल विशाल और विषेक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola