एसडीओ को सौंपा आवेदन
एसडीओ को सौंपा आवेदन
केतार : परसोंडीह पंचायत के विभिन्न टोले में विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये वर्षों पुराना ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण यहां के ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है. ग्रामीणों की समस्या को लेकर परसोडीह पंचायत के मुखिया अनिल पासवान ने विद्युत विभाग के एसडीओ को दर्जनों ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर पंचायत क्षेत्र में छह माह से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदलने की गुहार लगायी है.
आपके शहर में
आवेदन में कहा गया है कि बांसडीह कला पश्चिमी टोला पर महेंद्र यादव के खेत के पास लगा ट्रांसफॉर्मर तथा इसी टोले में अमरनाथ यादव के खेत में लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया है. जबकि परसोडीह गांव में ही दलू राम के घर के पास तीन महीना पहले का ट्रांसफॉर्मर जल चुका है.
इस कारण ग्रामीणों को बरसात के अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है़ ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इन तीनों जगहों पर नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की है. आवेदन में विभा देवी, शिव राम, अलीयार राम, संजय राम, सुरेंद्र ठाकुर, राजन मेहता, शिव लाल गुप्ता, अजय प्रजापति, अमरनाथ यादव आदि के नाम शामिल हैं.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए