Garhwa News: भवनाथपुर प्रखंड अंजुमन कमिटी चुनाव की तारीख तय, मतदान और परिणाम एक ही दिन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भवनाथपुर प्रखंड अंजुमन कमिटी के सदर और सचिव पद का चुनाव 14 सितंबर को होगा. चुनाव प्रक्रिया और मतदान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां यहाँ विस्तार से पढ़ें.

विज्ञापन

भवनाथपुर (गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड अंजुमन कमिटी के चुनाव को लेकर बुधवार, को बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता उल्फत अंसारी ने की.बैठक में आगामी चुनाव की नियमावली, मतदान प्रक्रिया एवं चुनाव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

सेक्रेटरी पद का चुनाव 14 सितंबर को

बैठक में सर्वसम्मति से असमुद्दीन अंसारी एवं अलियास अंसारी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया. निर्णय लिया गया कि भवनाथपुर प्रखंड अंजुमन कमिटी के सदर एवं सेक्रेटरी पद का चुनाव आगामी 14 सितंबर को होगा.मतदान दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक कराया जाएगा, जबकि उसी दिन 3:30 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा.

चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण

चुनाव में प्रत्येक ग्राम कमिटी से सदर, सेक्रेटरी एवं खजांची को मतदाता के रूप में शामिल किया जाएगा. इस प्रकार प्रत्येक ग्राम कमिटी से तीन प्रतिनिधि मतदान करेंगे. बैठक में चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में अरसली सदर सफिक अंसारी, एमडी ओस्ताज रज़ा, अजीमुद्दीन अंसारी, चौरासी सदर जाहिर अंसारी, बघमनवा सदर रेयाज अंसारी, अब्दुल अंसारी मकरी, मुजीबुन रहमान चपरी सदर, सरफुद्दीन अंसारी कड़िया सदर, फिरोज अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी सहित विभिन्न ग्राम कमिटियों के पदाधिकारी एवं मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola