पांच सूकर को जहर देकर मारने का आरोप, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

पांच सूकर को जहर देकर मारने का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन

गढ़वा. बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी पंचायत स्थित लेवाटांड़ गांव में पांच सूकरों को जहर देकर मारने का आरोप है. सूकरों के मालिक कामेश्वर उरांव ने इसे लेकर बरडीहा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. कामेश्वर उरांव ने आरोप लगाया है कि गुरुवार की देर शाम गांव के रविंद्र यादव उनके सुअरों को कुछ खिलाते हुए देखा गया था. घटना के प्रत्यक्षदर्शी मिथलेश उरांव और छोटू उरांव ने बताया कि रविंद्र यादव को उन्होंने सुअरों के पास कुछ देते देखा था. इसके कुछ ही देर बाद एक सुअर की मौत हो गयी. जबकि रात में चार अन्य सुअर भी मर गये. शुक्रवार को जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. साथ ही पशु चिकित्सा डॉ अमित कुमार और उनके सहयोगी दिनेश पाल व पवन कुमार ने सूकरों का पोस्टमार्टम किया. सैंपल जांच के लिये रांची भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola