अबीर-गुलाल लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 20 पर केस

Updated:
विज्ञापन

जीत की खुशी में पार्षद ने निकला था जुलूस, हुई मारपीट

विज्ञापन

जीत की खुशी में पार्षद ने निकला था जुलूस, हुई मारपीट प्रतिनिधि, मझिआंव मझिआंव नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित अखौरी तहले गांव में वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार साह की लगातार दूसरी बार जीत की खुशी में शुक्रवार शाम समर्थकों ने जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान समर्थक एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मना रहे थे. इसी क्रम में गुलाल विरोधी पक्ष के कुछ लोगों को भी लगा दिया गया. इस बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग अपने समर्थकों के साथ वार्ड पार्षद प्रदीप साह के जुलूस पर टूट पड़े और मारपीट शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वार्ड पार्षद, उनके पुत्र और समर्थकों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार साह ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया. उन्होंने कहा कि क्या खुशी मनाना भी अपराध है. क्या अभिव्यक्ति की आजादी भी छीन ली जायेगी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही मामला शांत हुआ. इस संबंध में वार्ड पार्षद की ओर से 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola