गिरफ्तारी की गुहार लगायी

गढ़वा : मङिाआंव थाना क्षेत्र के हरिगांवा गांव निवासी मालती कुंवर ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा को आवेदन देकर उसके इकलौते बेटे के हत्यारों के गिरफ्तारी की गुहार लगायी है. मालती कुंवर ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि उसके पति के निधन के बाद उसके इकलौते पुत्र दिलीप ही उसका सहारा […]
गढ़वा : मङिाआंव थाना क्षेत्र के हरिगांवा गांव निवासी मालती कुंवर ने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा को आवेदन देकर उसके इकलौते बेटे के हत्यारों के गिरफ्तारी की गुहार लगायी है.
मालती कुंवर ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि उसके पति के निधन के बाद उसके इकलौते पुत्र दिलीप ही उसका सहारा था. उसका अंतरजातीय विवाह भवनाथपुर टाउनशिप में रहनेवाली बिंदु देवी की पुत्री चंदा के साथ हुआ था.
शादी के बाद से ही दिलीप की पत्नी व सास दिलीप से घर का जमीन बेच कर यहीं रहने का दबाव दे रहे थे, जब उसका पुत्र चंदा को लेने गया तो वह बोली की मोबाइल खरीदकर दीजियेगा तो चलेंगे, तब उसके पुत्र ने बकरी बेच कर मोबाइल खरीदी और चंदा को ले जाकर दिया. लेकिन इन सब के बावजूद उसकी पत्नी चंदा, सास व अन्य लोगों ने मिल कर उसके बेटे की हत्या कर दी. अब उसका देखरेख करने वाला कोई नहीं है. लेकिन वह चाहती है कि उसके बेटे को इंसाफ मिले. मालती कुंवर ने एसपी से हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










