नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

Updated at :13 Feb 2014 4:02 AM
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा थाना के केरवा गांव की एक 16 वर्षीय आदिम जनजाति की लड़की के साथ मंगलवार की शाम दुष्कर्म का प्रयास किया गया. इस दौरान हल्ला मचाने पर आस-पास काम कर रहे मजदूर वहां पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया. इस संबंध में आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है. […]

विज्ञापन

रमकंडा (गढ़वा) : रमकंडा थाना के केरवा गांव की एक 16 वर्षीय आदिम जनजाति की लड़की के साथ मंगलवार की शाम दुष्कर्म का प्रयास किया गया. इस दौरान हल्ला मचाने पर आस-पास काम कर रहे मजदूर वहां पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया.

इस संबंध में आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है. रागिनी (बदला हुआ नाम) मंगलवार की शाम रमकंडा के रोहड़ा टोला स्थित अपनी बहन के घर से उसके पांच साल के बेटे के साथ घर लौट रही थी. बढ़का घाट जंगल के पास रमकंडा निवासी मुसलिम मियां का पुत्र राहुल अंसारी मोटरसाइकिल से पहुंचा और उसका रास्ता रोक लिया. इसके बाद राहुल उसे झाड़ी की तरफ ले गया. यह देख उसकी बहन का बेटा चिल्लाने लगा.

आवाज सुन कर कुछ दूर पर काम करे मजदूर वहां इकट्ठा हो गये. इसके बाद राहुल बाइक छोड़ कर वहां भाग खड़ा हुआ. पुलिस ने उक्त बाइक को जब्त कर पीड़िता के बयान पर राहुल अंसारी पर मामला दर्ज कर लिया है.

भादवि की धारा 341/376/511 व अनुसूचित जाति, जनजाति उत्पीड़न अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है. रंका एसडीपीओ सच्चिदानंद देव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola